जांजगीर नपा: वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चंद्र कुमार ओग्रे (भाकू) के पक्ष में बढ़ रहा जनसमर्थन….

जांजगीर चाम्पा :जांजगीर नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस समर्थित युवा प्रत्याशी चंद्र कुमार ओग्रे (भाकू) ने अपनी दमदार छवि और जमीनी पकड़ से मतदाताओं के बीच विशेष पहचान बना ली है। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

चंद्र कुमार ओग्रे को उनकी सरलता, स्पष्ट विचारधारा और हर वर्ग के लिए समान भाव से काम करने की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। वे युवाओं के साथ ही बुजुर्गों और महिलाओं के बीच भी खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। वार्ड के विकास के लिए उनकी योजनाओं और नई सोच ने मतदाताओं का ध्यान आकर्षित किया है।

चंद्र कुमार ओग्रे ने अपने प्रचार अभियान के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और उनकी समस्याओं को न केवल सुना, बल्कि समाधान का वादा भी किया। क्षेत्र में जल समस्या, सफाई और सड़क निर्माण जैसे प्रमुख मुद्दों को हल करने का उनका आश्वासन मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

स्थानीय युवा मतदाताओं का कहना है कि चंद्र कुमार ओग्रे जैसे ऊर्जावान और सुलझे हुए प्रत्याशी की जरूरत वार्ड को है। उनके नेतृत्व में वार्ड को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वार्ड नंबर 21 में चंद्र कुमार ओग्रे के पक्ष में लगातार बढ़ते जनसमर्थन से उनके प्रतिद्वंद्वियों की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस समर्थित इस युवा प्रत्याशी का आत्मविश्वास और जनसेवा की भावना उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में स्थापित कर रही है।

क्या चंद्र कुमार ओग्रे (भाकू) वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस को जीत दिलाने में सफल होंगे? यह तो परिणाम बताएंगे, लेकिन फिलहाल जनता का रुझान उनके पक्ष में साफ तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *