जांजगीर : भगवान श्री राम की आकृति में विराजे हैं गजानन स्वामी.. विघ्नहर्ता की प्रतिमा में दिख रही है श्री राम लला की झलक..

जांजगीर : पुरानी बस्ती चितर पारा वार्ड नंबर 12 जांजगीर में अयोध्या के श्री राम के आकार में गणपति जी विराजे हैं. श्री राम के वेशभूषा और खड़े होने के अंदाज में श्री गणेश जी नजर आ रहे हैं. साथ ही पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया है. प्रतिमा के दर्शन करने से गणेश जी के साथ-साथ भगवान श्री राम का एहसास हो रहा है.इस साल गणेश उत्सव को लेकर चारों तरफ खूब उत्साह उमंग दिखाई दे रहा है. गली मोहल्ले से लेकर घर-घर में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की गई है. हर तरफ भगवान गणेश की आराधना की जा रही है. इसी बीच भव्य गणेशोत्सव सेवा समिति पुरानी बस्ती चितर पारा वार्ड न.12 जांजगीर में बड़े धूम धाम से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है वैसे जांजगीर मे एक से बढ़कर एक भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित है मगर इन प्रतिमाओं के बीच पुरानी बस्ती जांजगीर में विराजे भगवान श्री राम की आकृति से बना गणपति आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । गणपति की प्रतिमा मे श्रीराम की छवि से गणपति की रूप और भी निखर कर आया है। प्रतिदिन गणेशजी की आरती बड़े धूम धाम के साथ की जाती है.सुबह के समय जहां पंडाल में समिति के सदस्य पूजा-अर्चना करते दिखाई देते हैं, तो वहीं शाम की पूजा व आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। समिति के सदस्यो ने बताया कि 17 सितम्बर को हवन व मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होगा। इस दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरेया के जयघोष से गूंजता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *