जांजगीर चाम्पा: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा: मुलमुला पुलिस ने एक युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से शादी का झांसा देकर अनाचार किया था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की इंस्टाग्राम पर वर्ष 2022 में अनिकेत तांडे (20) निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा से पहचान हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों को खुद को एचडीएफसी बैंककर्मी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा, और शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता के साथ अनाचार किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अप.क्र. 116/2026 धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी अनिकेत तांडे उम्र 20 साल निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।

*गिरफ्तार आरोपी*

– अनिकेत तांडे उम्र 20 साल निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *