किसानों के लिए खुशखबरी: अब मक्का, कोदो, दलहन लगाने पर मिलेंगे 15 हजार..

*जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026*

राज्य सरकार ने खरीफ सीजन से फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़ी राहत दी है। अब धान की जगह दलहन-तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी या कपास लगाने पर किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

कृषक उन्नति योजना के तहत पहले से ही इन फसलों को उगाने वाले किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ मिल रहा है। लेकिन अब जो किसान धान छोड़कर दूसरी खरीफ फसल लेंगे, उन्हें 15 हजार रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता दी जाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर सेवा सहकारी समिति या सीएससी सेंटर में फसल का पंजीयन कराना होगा। एग्रीस्टैक पर पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबे की पुष्टि के बाद राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।

सरकार का मकसद फसल परिवर्तन के जरिए किसानों की आय बढ़ाना और धान पर निर्भरता कम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *