जांजगीर-चांपा, 03 जून 2026 : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम गोधना में छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस ने मौके से नगद 35,510 रुपये, 10 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुनीराम बजारे, निवासी केरा; कमल चंद्रा, निवासी चिकनीडीह, थाना अहगाव, जिला सारंगढ़; मानिक राम यादव, निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण; कमलेश्वर साहू, निवासी बिर्रा; जितेंद्र कुर्रे, निवासी कोडाभाट, थाना पामगढ़; रामलाल रत्नाकर, निवासी खपरीडीह, थाना नवागढ़; गोरेलाल साहू, निवासी ससहा, थाना पामगढ़; और शिवकुमार कश्यप, निवासी कोसला, थाना पामगढ़।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार रेड की जाएंगी।