समाजसेवी मिंटू राठौर की बेटी मुस्कान के जन्मदिवस पर खोखरा वृद्धाश्रम में किया गया फल वितरण…

जांजगीर-चांपा। समाजसेवी अविनाश राठौर (मिंटू) की पुत्री मुस्कान के जन्मदिवस के अवसर पर खोखरा स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण कर सेवा, संवेदना और मानवता का प्रेरणादायक परिचय दिया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच केला, संतरा सहित विभिन्न फल वितरित किए गए और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

जन्मदिवस के इस विशेष अवसर को परिवार ने सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के साथ आत्मीय समय बिताया गया, उनका हालचाल जाना गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस सेवा कार्य से वृद्धाश्रम का वातावरण भी भावुक और आनंदमय हो उठा।

इस अवसर पर मुस्कान राठौर, वर्षा राठौर, सुषमा राठौर, अविनाश राठौर (मिंटू), राहुल राठौर, प्रिंस राठौर, हर्ष राठौर, हर्षित राठौर, ओम सिंह राठौर एवं अरमान राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माही के जन्मदिवस को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक यादगार रूप दिया।

समाजसेवी मिंटू राठौर ने कहा कि जन्मदिवस जैसे खास अवसर पर बुजुर्गों और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना सबसे बड़ी खुशी है। इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का काम करते हैं।

यह आयोजन केवल एक जन्मदिवस उत्सव नहीं रहा, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, अपनापन और सेवा भाव का भी सुंदर संदेश दे गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *