जांजगीर चाम्पा (अकलतरा )-जिला जांजगीर के ब्लॉक अकलतरा मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामूहिक विवाह का आयोजन दिनांक 19/03/2025 कों सम्पन्न कराया गया लेकिन ग्राम हरदी से एक जोड़ा फर्जी पाया गया। हरदी निवासी वधूचंद साहू वर निलेश साहू द्वारा झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत कर योजना का लाभ लिया गया था l फर्जी जोड़ो ने दो महीने पहले शादी की थी, लेकिन उन्होंने स्वयं को सामूहिक विवाह में शामिल कर लिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पुनिता साहू एवं पर्यवेक्षक श्रींमती सुनीता नामदेव कों अकलतरा परियोजना अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर कठोर कानूनी कार्यवाही का आदेश दिया गया l साथ ही वर वधू कों प्राप्त राशि 36000 का चेक निरस्त किया गया l
मुख्यमंत्री कन्या विवाह का. आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नियम कों देखरेख कर सम्पन्न कराया जाता है l इस आयोजन मे वधु की उम्र 18 एवं वर की उम्र 21 से अधिक आयु वाले जोड़ा पात्रता रखता है साथ ही जिनका पूर्व से विवाह सम्पन्न हो चूका हो उन्हें इस आयोजन मे शामिल नहीं किया. जा सकता साथ ही इसकी सत्यापन आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और सरपंच द्वारा कराया जाता है l प्राप्त आवेदन पत्र की जाँच नियमानुसार संबंधित पर्यवेक्षक से कराकर प्रकरण परियोजना कार्यलय मे जमा कराया जाता है l लेकिन इस प्रकार बिना जाँच सामूहिक कार्यक्रम मे फर्जी जोड़ो कों शामिल करना बहोत बड़ी भूल है जिस पर कानूनी कार्यवाही की मांग की जा रही है l