अभियान के दौरान ग्राम पोरो कोण्डासांवली के जंगल/पहाड़ी से विस्फोटक पदार्थो के साथ किया गया है गिरफ्तार…

सुकमा : जिला सुकमा में श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), श्री कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, श्री अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन तथा श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, श्री आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 14.06.2024 को थाना जगरगुण्डा से उनि. सोड़ी कन्ना डीआरजी कमाण्डर के हमराह डीआरजी हीरो, इंडिया एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम पोरो कोण्डासांवली की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम पोरो कोण्डासांवली के जंगल/पहाड़ी के पास सादे वेश-भूषा धारण कर हाथों में थैले लिए हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमे से घेराबंदी कर 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम कमशः (1) माड़वी पोदिया पिता स्व. जोगा (कोण्डासांवली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी कर्रेपारा कोण्डासांवली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (2) कुंजाम हुर्रा पिता हुंगा (कोण्डासांवली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी कर्रेपारा कोण्डासांवली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवं (3) पदाम आयतु पिता स्व. पदाम जोगा (गमपुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति गोंड निवासी बोडोपल्ली पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा (छ0ग0) का होना तथा सभी नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये। इनके कब्जे में रखे थैलों की चेकिंग करने पर माड़वी पोदिया के थैला से 05 मीटर कोर्डेक्स वायर, 02 नग नान इलेक्ट्रिीक डेटोनेटर, 03 नग जिलेटिन राड, 10 मीटर वायर, 05 नग पेंसिल सेल, माचिस का डिब्बा, 01 नग लोहे के टुकड़े, कुंजाम हुर्रा के थैला से 04 मीटर कोर्डेक्स वायर, 03 नग नान इलेक्ट्रिीक डेटोनेटर, 03 नग जिलेटिन रॉड, 10 मीटर वायर, 05 नग पेंसिल सेल, 01 नग माचिस का डब्बा, 01 नग टिफिन, लोहे के किले एवं पदाम आयता के थैले से 05 मीटर कोर्डेक्स वायर 02 नग नान इलेक्ट्रिीक डेटोनेटर 02 नग जिलेटिन रॉड, 10 मीटर वायर, 03 नग बम फटाखा, 01 नग माचिस का डब्बा बरामद किया गया। विस्फोटक पदार्थ रखे जाने के संबंध में कोई आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर गहन पूछताछ करने से बड़े नक्सली कमाण्डरों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना बताये। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से तीनों नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.06.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 15.06.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *