थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल की सूझबूझ से ग्राम आरसमेटा में चक्का जाम को स्थगित किया गया..

जांजगीर चांपा:आज दिनांक 07.02.2026 को थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम आरसमेटा में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम करने का आवेदन दिया गया था।

इस पर एसडीएम अकलतरा, पीएमजेएसवाई के अधिकारी, न्यूको प्लांट और साईं लीलाधर प्लांट के अधिकारियों की उपस्थिति में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम अमोरा, आरसमेटा, सोनसरी और परसदा के सरपंचों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी मांगें रखीं।

बैठक में दोनों प्लांट प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। इसके बाद, प्रस्तावित चक्का जाम को समाप्त कर दिया गया।

*इस पूरी प्रक्रिया में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक श्री पारस पटेल* की सूझबूझ और सक्रियता से चक्का जाम की स्थिति स्थगित हो गई। उनकी तत्परता और सामंजस्यपूर्ण नेतृत्व ने विवाद को शांतिपूर्वक हल करने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *