देव गढेवाल का दमदार जनसंपर्क: वार्ड 25 में विकास की नई गूंज…

जांजगीर चाम्पा :वार्ड नंबर 25 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, और भाजपा प्रत्याशी देव गढेवाल एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण वार्ड की जनता को भरोसा दिला रहे है. देव गढेवाल ने अपने चुनावी अभियान को पूरी ताकत से शुरू कर दिया है और जनता को भरोसा दिला रहे हैं कि इस बार वार्ड विकास के साथ समग्र क्षेत्र का भी चहुंओर विकास होगा।

500 से अधिक लोगों से मिलकर जुटा रहे समर्थन

देव गढेवाल प्रतिदिन 500 से अधिक मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें समाधान का भरोसा दे रहे हैं। उनके अनुसार, जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और वार्ड के लोग विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं।

वार्ड के विकास पर विशेष ध्यान

देव गढेवाल ने कहा कि यदि जनता उन्हें दोबारा मौका देती है, तो वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और सामुदायिक विकास पर विशेष ध्यान देंगे। उनका कहना है कि वार्ड के विकास को जिले और शहर के विकास से जोड़कर आगे बढ़ाया जाएगा।

जनता का मिल रहा समर्थन

देव गढेवाल के जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हो रहे हैं। वार्ड के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

अब देखने वाली बात होगी कि देव गढेवाल की यह रणनीति उन्हें कितनी मजबूती देती है और क्या जनता एक बार फिर उन पर भरोसा जताती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *