पार्षद देव गढ़वाल के जन्म दिवस पर लगा शुभकामनाओं का तांता, गरीबों के मदद करने के रूप में स्थापित है पहचान…

जांजगीरचाम्पा : नगर के लोकप्रिय पार्षद और समाजसेवी देव गढ़वाल के जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। उनके सामाजिक योगदान और सेवा भावना को देखते हुए जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान का आयोजन हुआ।

देव गढ़वाल ना केवल एक जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि समाज के जरूरतमंदों के लिए एक उम्मीद की किरण भी हैं। चाहे कोई बीमार व्यक्ति हो, शिक्षा से वंचित बच्चा हो या आर्थिक तंगी से जूझता परिवार – देव गढ़वाल हर किसी की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उनके जन्म दिवस पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने मिलकर पौधरोपण, फल वितरण, और ज़रूरतमंदों को कंबल, वस्त्र आदि का वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नगरवासियों का कहना है कि देव गढ़वाल जैसे जनसेवक बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो हर समय आमजन की भलाई के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बना कर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *