CM साय का 14 जून को जांजगीर-चांपा दौरा: विकास कार्यों का लोकार्पण और सत्य निज नाम सत्संग में शिरकत..

*जांजगीर-चांपा, 12 जून 2026।* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वे जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय सत्य निज नाम बोध संस्थान, पोड़ी (राछा) में आयोजित ‘सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन’ में भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू करेंगे। मंच पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री ब्यास कश्यप, विधायक श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, विधायक श्री बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, अध्यक्ष छ.ग. खनिज विकास निगम श्री सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री गगन जयपुरिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्रीमती कांता कश्यप और ग्राम पंचायत पोड़ी की सरपंच श्रीमती सरोजनी आशिकर शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *