*जांजगीर-चांपा, 04/06/2026* – जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशासनिक आधार पर जिले के 80 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक सउनि, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक स्तर के जवानों को थानों, चौकियों, यातायात शाखा और रक्षित केन्द्र में नई पदस्थापना दी गई है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल नई जगह पर ज्वाइन करने के निर्देश हैं।
इस बड़े फेरबदल में यातायात शाखा, थाना जांजगीर, थाना बिर्रा, थाना शिवरीनारायण, थाना अकलतरा, थाना पामगढ़, थाना चांपा, थाना सारागांव सहित कई थानों में नए चेहरे आएंगे। रक्षित केन्द्र और रिस्पॉन्स टीम में भी कई जवानों की ड्यूटी बदली गई है।