*जांजगीर-चांपा, 30 मई 2026* – जिला भारतीय जनता पार्टी ने आज भाजपा कार्यालय में “संकल्प से सिद्धि – 12 साल बेमिसाल” विषय पर संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना रहा।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की रीति-नीति, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हर कार्यकर्ता को अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम करना होगा।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि “संकल्प से सिद्धि” की यह यात्रा भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह सहित रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव, अम्बेश जांगड़े, कमला देवी पाटले, गुलाब सिंह चंदेल, प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया, संतोष लहरे, सत्यलता मीरी, नंद चौधरी, नंदनी रजवाड़े, प्रदीप शरफ, पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, समीर शुक्ला, धनंजय सिंह, लक्ष्मी देवांगन, दुर्गा रजक, पुष्पेंद्र सिंह, विकास शर्मा, राम खूबवानी, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, गौरव तिवारी और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।