जांजगीर चाम्पा :स्थानीय नपा चुनाव में देव गढेवाल ने एक बार फिर अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए लगातार चौथी बार विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 207 वोटों से हराया। जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा।

देव गढेवाल ने अपनी सफलता का श्रेय जनता के विश्वास और सेवा भाव को दिया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ विजयी जुलूस निकालकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।