जांजगीर-चाम्पा में पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला: रोजगार सहायक पर 5-10 हजार रुपये की अवैध मांग का आरोप…..

जांजगीर चाम्पा :जांजगीर-चाम्पा जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत देवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक दिनेश भैना पर 5 से 10 हजार रुपये की अवैध मांग का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि पीएम आवास की पहली किस्त मिलने के बाद उन्होंने मकान निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन दूसरी किस्त जारी करने के नाम पर रोजगार सहायक ने उनसे 5 से 10 हजार रुपये की मांग की। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि राशि नहीं देने पर रोजगार सहायक ने द्वेषभाव से दूसरी व तीसरी किस्त जनपद स्तर पर रोकने का धमकी भी दिया है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव में कई हितग्राहियों से रुपए लेकर उनका आवास पूरा कराया जा रहा है, जबकि कुछ ऐसे लोग भी योजना का लाभ ले रहे हैं जिनके पहले से पक्के मकान मौजूद हैं और फर्जी जियो-टैग कर उन्हें पात्र दिखा दिया गया है। इसके अलावा मजदूरी भुगतान में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी और राशि गबन का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीण ने कलेक्टर, जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा और जनपद पंचायत बम्हनीडीह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से रोजगार सहायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही कार्यवाही नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *