नागरिक आपूर्ति निगम में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर पर भ्रष्टाचार का आरोप,भाजपा मंडल भटगांव के मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम से किये शिकायत..

सारंगगढ़-बिलाईगढ़। नागरिक आपूर्ति निगम के सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पदस्थ प्लेसमेंट कंप्यूटर ऑपरेटर तेज कुमार साहू पर भारी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा हैं। शिकायत के अनुसार, तेज कुमार साहू द्वारा जिले की उचित मूल्य दुकानों के संचालन में अनुचित हस्तक्षेप किया जा रहा है। तेजकुमार साहू पर आरोप है कि उन्होंने चावल वितरण व्यवस्था में अफरा-तफरी फैलाते हुए दुकानों की नकद राशि स्वयं लेकर अन्य दुकानों में जमा कराई, राइस मिलर्स से अनाप-शनाप वसूली की, और एक राइस मिलर के लॉट को किसी दूसरे राइस मिलर के नाम से दर्ज कराया। इसके अलावा, विक्रेताओं पर दबाव बनाकर पंजीयन के नाम पर 10 हजार से 15 हजार रूपए तक की अवैध वसूली करने के भी आरोप हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि तेज कुमार साहू को नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के जिला प्रबंधक घनश्याम कश्यप और सहायक खाद्य अधिकारी अमित शुक्ला का संरक्षण प्राप्त है। बताया गया है कि वह इन दोनों अधिकारियों के लिए जिले में वसूली एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। इन कथित भ्रष्टाचार पूर्ण गतिविधियों से बिलाईगढ़ क्षेत्र में शासन की छवि धूमिल हो रही है और आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी मंडल भटगांव के युवा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ को लिखित शिकायत सौंपकर तेज कुमार साहू को नागरिक आपूर्ति निगम की सेवा से तत्काल पृथक करने एवं भविष्य में किसी भी शासकीय कार्य में सम्मिलित न किए जाने की मांग की है।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *