माँ देवी दाई के दर्शन करने से होती हैं सारी मनोकामना पूरी, मंदिर के भीतर प्रज्वलित किया जा रहा अखण्ड ज्योति…

जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय जांजगीर के पुरानी बस्ती स्थित माँ देवी दाई मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व की धूम है। 19 मार्च शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष के दिन घट स्थानपा के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ हुई, प्रातः अभिजीत मुहूर्त मे माँ देवी दाई मंदिर मे विधिवत पूजन अर्चन कर एवं वैदिक मन्त्रोंचार के साथ गर्भगृह में घी ज्योति कलश नगर की सुख शांति एवं समृद्धि हेतु प्रज्वालित की गई इसी दिन हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर 1100 दीप मंदिर प्रांगण में जलाया गया। जिससे पूरे नगर मे भक्तिमय माहौल बना रहा एवं दुर्गा सप्तसती का मंगल पाठ भी मंदिर परिसर में किया जा रहा है। माँ देवी दाई मंदिर में एक अखण्ड ज्योति भी पिछले कुंवार नवरात्र से प्रज्वालित की गई है जिसे आज इस चैत्र नवरात्र में पूरे 6 महीने हो गए जिसे भक्त दर्शन करने आते है इस वर्ष माँ देवी दाई मंदिर मे 383 तेल 58 घी एवं 32 सामूहिक ज्योति एवं ज्वारा माँ देवी दाई मंदिर में प्रज्वालित किया गया है साथ ही हर दिन 9 रूप का श्रृंगार एवं 9 दिन नवरात्र हेतु भक्तो के लिए विशेष 9 दिवसीय प्रसाद आदि की व्यवस्था की गई है माँ जगत जननी के एक झलक पाने हेतु भक्त यहाँ बड़े दूर-दूर से आते है एवं सच्चे ह्रदय से प्रार्थना करने वाले प्रत्येक भक्तो की माँ देवी दाई अवश्य ही प्रार्थना स्वीकार करती है आगामी 26 मार्च को शाम 6 बजे हवन का कार्यक्रम पूर्ण होगा एवं 27 मार्च रामनवमी के दिन कुँवारी भोज एवं महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। उक्ताशाय की जांजगीर माँ देवी दाई मंदिर पुजारी प. सुदीप उपाध्याय ने दी।

भव्य होता हैं ज्वारा विसर्जन

नवमी पर पुरानी बस्ती स्थित कहरा पारा के भक्तो द्वारा ज्वारा विसर्जन की भव्य रैली भीमा तालाब तक निकाली जाती हैं, तदुपरान्त चैत्र नवरात्र का विसर्जन किया जायेगा।

———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *