रायपुर : इस्तीफा देने के बाद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा जब जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो बहुत कुछ छोड़ना भी पड़ता है। 35 सालों से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहने और राज्य के विकास और खुशहाली के लिए कार्य करने के बाद आज विधायक पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है।
नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा। अपनी जनता के लिए जैसे उनका मोहन था, आगे भी वैसा ही उनका मोहन रहेगा।