जांजगीर चांपा। थाना चांपा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक बी.पी. खांडेकर के सुपुत्र अभिषेक खांडेकर ने राष्ट्रीय स्तर की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ सहित देश का गौरव बढ़ाया है।

नई दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित वाको इंडिया इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में अभिषेक खांडेकर ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उन्होंने अपने दमदार खेल कौशल और मेहनत के बल पर एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
अभिषेक की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अभिषेक खांडेकर की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ