12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत, आपसी सुलह से होगा विवादों का निपटारा…

*जांजगीर-चांपा।* जिले में न्याय पाने का बड़ा मौका आने वाला है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को आयोजित होगी।

इसे लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर ने प्रचार-प्रसार अभियान शुरू कर दिया है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सिर्फ कोर्ट में लंबित केस ही नहीं, बल्कि प्री-लिटिगेशन यानी कोर्ट में आने से पहले के विवादों का भी समाधान आपसी सहमति और सुलह-समझौते से किया जाएगा।

लोक अदालत में केस का निपटारा होने से पक्षकारों को लंबी अदालती प्रक्रिया से छुटकारा मिलता है। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है और आपसी रिश्ते भी खराब नहीं होते।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी नागरिकों से कहा है कि जिनके भी कोई प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं या बैंक, बिजली, बीमा, पारिवारिक विवाद जैसे प्री-लिटिगेशन मामले हैं, वे 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का त्वरित निराकरण कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *