जांजगीर-चांपा में समाज सेवा के क्षेत्र में नई क्रांति: “छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति” की धमाकेदार शुरुआत, 7 बड़े लक्ष्यों के साथ जिले में मचाई हलचल..

*जांजगीर-चांपा।* छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में समाज सेवा की दुनिया में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है, जिसने आते ही अपनी कार्यशैली से सबका ध्यान खींच लिया है। हम बात कर रहे हैं *छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति* की, जिसका मूलमंत्र ही है – *”सेवा ही हमारा संकल्प”।*

अक्सर देखा जाता है कि समाज सेवा के नाम पर कई संस्थाएं कागजों पर ही काम करती हैं, लेकिन इस संस्था ने अपने गठन के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका उद्देश्य केवल प्रचार नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम देना है। शासन द्वारा विधिवत पंजीकृत यह संस्था अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है। इसका मुख्य कार्यालय जिले के हृदय स्थल *डीडी प्लाजा, कचहरी चौक, जांजगीर* में बनाया गया है, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति आसानी से संस्था तक पहुंच सके।

संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी *दीपक कुमार मनहर* ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “हमारा मकसद सिर्फ संस्था बनाना नहीं है। हमारा मकसद जागृति लाना है। आज भी शासन की सैकड़ों योजनाएं ऐसी हैं जो गरीब, विधवा, अनाथ बच्चों और बेरोजगार युवाओं तक नहीं पहुंच पातीं। हम उन योजनाओं और जरूरतमंदों के बीच एक मजबूत पुल बनने जा रहे हैं।”

*क्यों है ये संस्था बाकियों से अलग? जानिए इसके 7 महा-अभियान*

संस्था ने अपने कार्यक्षेत्र को 7 व्यापक भागों में बांटा है, जो जीवन के हर पहलू को छूता है –

*1. सभी शासकीय विभागों से सीधा समन्वय:* यह समिति की सबसे बड़ी ताकत है। संस्था पुलिस विभाग के साथ अपराध रोकथाम, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ कुपोषण और महिला हिंसा के खिलाफ, पंचायती राज विभाग के साथ ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा विभाग के साथ शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी।

*2. स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़ी जंग:* जिले में सिकल सेल, फाइलेरिया, अंधत्व, एड्स और एचआईवी जैसी बीमारियां आज भी एक बड़ी चुनौती हैं। संस्था ने तय किया है कि वह केवल शहरों में नहीं, बल्कि दूरस्थ गांवों में जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, जांच शिविर और दवा वितरण का कार्य करेगी।

*3. समाज कल्याण और संस्कृति का संगम:* आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी संस्कृति, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों को भूलते जा रहे हैं। यह संस्था धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को फिर से अपनी जड़ों से जोड़ेगी।

*4. शिक्षा को बनाया जाएगा हथियार:* संस्था का मानना है कि बिना शिक्षा के विकास अधूरा है। इसलिए यह आधुनिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा को गरीब से गरीब छात्र तक सरल और सुलभ बनाने के लिए शिक्षण संस्थान और कोचिंग का संचालन करेगी।

*5. महिला सशक्तिकरण – सबसे बड़ी प्राथमिकता:* महिला अधिकार, वृद्ध माताओं, निराश्रित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं के पुनर्वास के लिए विशेष योजनाएं। साथ ही बाल श्रमिक, अनाथ और घुमंतू बच्चों के लिए आश्रम और शिक्षा की व्यवस्था करना संस्था का मुख्य फोकस रहेगा।

*6. युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प – कौशल विकास:* बेरोजगारी पर सीधा प्रहार करते हुए संस्था सिलाई, बुनाई, हस्तशिल्प कला, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोबाइल फोन रिपेयरिंग जैसे दर्जनों रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू करेगी, ताकि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

*7. स्वच्छता ही सेवा है:* प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए संस्था खुले में शौच मुक्त भारत, नल जल योजना, प्लास्टिक मुक्त अभियान और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *