*जांजगीर-चांपा।* जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने सोमवार को 5 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक सहित कुल 6 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है।
जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची इस प्रकार है –
*1. निरीक्षक शिवानंद सिंह -* एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जांजगीर से थाना प्रभारी मुलमुला
*2. निरीक्षक पारस पटेल -* थाना प्रभारी मुलमुला से थाना प्रभारी बम्हनीडीह, साथ ही प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा का अतिरिक्त प्रभार
*3. निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे -* थाना प्रभारी अजाक से थाना प्रभारी सारागांव
*4. निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी -* थाना प्रभारी सारागांव से थाना प्रभारी पामगढ़
*5. निरीक्षक सावन कुमार सारथी -* थाना प्रभारी पामगढ़ से थाना प्रभारी अजाक
*6. उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह -* थाना प्रभारी बम्हनीडीह से थाना जांजगीर
उक्त सभी तबादले आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से किए गए हैं और सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।