न्यायाधीश-कलेक्टर-एसपी पहुंचे जेल, लीगल एड से लेकर भोजन तक की गुणवत्ता परखी..

*जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026*

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम ने जिला जेल जांजगीर-खोखरा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय की मौजूदगी में हुआ।

टीम ने जेल में बंदियों को मिल रही विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, मुलाकात हेल्प डेस्क, वीसी कक्ष, बैरकों की स्थिति, मुलाकात कक्ष, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, शौचालय व्यवस्था, कपड़ों की दशा और प्राथमिक चिकित्सा की जांच की। साथ ही शिकायत पेटी और सभी रजिस्टरों की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक डीडी टोंडर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता अशोक यादव, पैरालीगल वालंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *