खरीफ से पहले कृषि विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: 1372 बोरी खाद कालाबाजारी में पकड़ी गई..

जांजगीर-चांपा, 05 जून 2026– खरीफ सीजन से पहले खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने जिले में सख्ती बढ़ा दी है। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर आज जिले के दो निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा मारकर कुल 1372 बोरी खाद जब्त की गई।

मेसर्स सुरेश कुमार अग्रवाल, ग्राम पोड़ी, विकासखंड नवागढ़ से 1000 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट और 272 बोरी एन.पी.के. तथा मेसर्स पटेल खाद भंडार, ग्राम तुस्मा से 100 बोरी यूरिया जब्त की गई। विक्रेताओं द्वारा क्रय बिल प्रस्तुत न करने, स्टॉक रजिस्टर न संधारित करने और पीओएस मशीन में दर्ज मात्रा का गोदाम में रखे स्टॉक से मिलान न होने पर यह कार्रवाई उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत की गई।

उप संचालक कृषि श्री शर्मा ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और अनियमितता रोकने के लिए विभाग लगातार निरीक्षण कर रहा है। भविष्य में भी किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *