‘रेत माफिया’ का खूनी खेल खत्म: करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गनपत बघेल चढ़ा पुलिस के हत्थे, जलन-ज्यादती-जुर्म की पूरी कुंडली बेनकाब!..

जांजगीर-चांपा, 27 मई 2026।* रेत के काले कारोबार में वर्चस्व की जंग ने एक नौजवान की जान ले ली। जांजगीर-चांपा पुलिस के *’ऑपरेशन हंट’* को बड़ी कामयाबी मिली है। करही गोलीकांड के मुख्य साजिशकर्ता *गनपत बघेल (38)* को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल *पिस्टल मय मैगजीन* भी बरामद हुई है।

*क्या था पूरा मामला?*

23-24 अप्रैल 2026 की रात करही गांव में 3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। छोटे भाई को भी गोली लगी थी।

*कैसे पकड़ा गया ‘मास्टरमाइंड’?*  

SP के निर्देश पर चले *’ऑपरेशन हंट’* में 200+ CCTV फुटेज खंगाले गए। *TECHINT और HUMINT* की मदद से पुलिस हेमंत बघेल, भूषण बघेल और अमित टंडन को पहले ही जेल भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी गनपत बघेल मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

*हत्या की वजह: ‘रेत पर राज’ की जंग*  

गनपत ने कबूला कि लोन की हाईवा-जेसीबी की किस्त चुकाने के लिए वो अवैध रेत बेचता था। मृतक आयुष भी यही धंधा करता था। आयुष सस्ते में रेत बेचकर उसके ग्राहक तोड़ रहा था, घाट पर दादागिरी करता था और राजस्व विभाग से गाड़ी पकड़वाने की धमकी देता था। आयुष की बढ़ती दौलत और रुतबे से गनपत जलने लगा। इसी *जलन-ज्यादती-जुर्म* की तिकड़ी ने हत्या की साजिश रची।

*ऐसे दिया वारदात को अंजाम*  

CCTV तोड़े, पिता को कमरे में बंद किया और आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बीच-बचाव करने आए भाई को भी गोली मार दी।

आरोपी गनपत बघेल को 27 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द दबोचा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *