जांजगीर-चांपा: विधायक ब्यास कश्यप के सतत प्रयास से जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिली है। जिला खनिज संस्थान न्यास मद से स्वीकृत इन कार्यों में पहुंच मार्गों का उन्नयन, मजबूतीकरण, चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण शामिल हैं।
*स्वीकृत प्रमुख कार्य:*
– *बुड़ेना से भैंसमुड़ी पहुंच मार्ग निर्माण*: 3.50 करोड़ रुपए
– *जिला पंचायत मोड़ से पेण्ड्री (जांजगीर) पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण*: 3.98 करोड़ रुपए
– *बी.टी.आई. चौक से खोखसा ओवरब्रिज तक डिवाइडर एवं विद्युतीकरण*: 1.11 करोड़ रुपए
– *मुख्य मार्ग से बनारी पहुंच मार्ग निर्माण 700 मीटर*: 15.25 लाख रुपए
– *बोड़सरा से सिवनी पहुंच मार्ग निर्माण*: 53.94 लाख रुपए
– *जांजगीर बाईपास लिंक रोड निर्माण*: 78.00 लाख रुपए
– *जांजगीर-केरा मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 600 मीटर*: 31.75 लाख रुपए
*वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*
इस क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से जर्जर एवं संकरे सड़क के कारण मुसीबतें झेल रहे थे। विधायक ब्यास कश्यप ने जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इन कार्यों को स्वीकृति दिलाई है। इन सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से न केवल कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि जनता को बेहतर बुनियादी ढांचा मिल सके। वर्षों पुरानी मांगें पूरी होने पर स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है और उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप का आभार जताया है।