जांजगीर चाम्पा की नई प्रभारी पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता पाल ने संभाला मोर्चा…

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले को प्रभारी पुलिस अधीक्षक मिली हैं। श्रीमती निवेदिता पाल (IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छ.स.बल, रायगढ़ ने जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था एवं ड्यूटी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर अंकुश लगाना है।

गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद चले जाने से श्रीमती निवेदिता पाल को जिले का प्रभारी पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

कार्यभार ग्रहण के दौरान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) श्री विजय पैकरा तथा सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *