युगल राठौर (Fearless News Update)
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की सख्त निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की छवि सख्त और संवेदनशील होनी चाहिए और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए एक मेकैनिज्म बनाया जाए।

आज गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने नशाखोरी, जुआ और सट्टा पर सख्ती से रोक लगाने और चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। माओवादी आतंक के खिलाफ पुलिस को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी और पुलिस कैम्पों के आसपास के गांवों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।