डोंगरगढ़ जाने वाली इतवारी कोरबा मेमू कल से चलेगी

जांजगीरचाम्पा- चैत्र नवरात्री के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्र मेला लगा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओ के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 से 28 मार्च तक चलेगी और इस दौरान 63 स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन से सुबह 5 बजे रवाना होगी और शाम 7.30 बजे कोरबा पहुंचेगी।

इस मेंमू स्पेशल ट्रेन का ठहराव कुल 63 स्टेशनों पर रहेगा, जिनमें प्रमुख हैं- डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा और उरगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *