जांजगीर भाटापारा का रावण आज होगा दहन,“देव गढ़वाल पार्षद के नेतृत्व में गोल्डन ग्रुप 25 वर्षों से सजा रहा रावण, भाटापारा का दशहरा बना ऐतिहासिक”

जांजगीरचाम्पा: नगर का सबसे चर्चित आयोजन गोल्डन ग्रुप दशहरा उत्सव इस वर्ष भी पूरे भव्यता और ऐतिहासिक परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। समूह पिछले 25 वर्षों से रावण दहन कर दशहरा पर्व को अद्वितीय स्वरूप देता आ रहा है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष कार्यक्रम की विशेषता यह है कि आयोजन की कमान युवा पार्षद देव गढ़वाल के नेतृत्व में संभाली जा रही है। उनके मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से उत्सव को नई ऊर्जा और जोश मिला है।

गोल्डन ग्रुप ने न केवल रावण का पुतला तैयार किया है, बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक संदेशों के माध्यम से दशहरे के मूल भाव—सत्य की विजय और असत्य का नाश—को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया है।

लोगों की भीड़, रोशनी से जगमगाते पंडाल और भव्य आतिशबाज़ी ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।
भाटापारा का यह दशहरा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *