महिला का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को चाम्पा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर चाम्पा:मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता घर पर अकेली थी तभी आरोपी किशन देवांगन उर्फ मिथुन देवांगन द्वारा सूनेपन का फायदा उठा कर पीड़िता के साथ जबरन दैहिक शोषण किया। पीड़िता के द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया कि सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा -64,332(C), 351(2) BNS के तहत दिनांक 25.04.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता को देखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के निर्देशन में आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में घटना के संबंध में पूछताछ करने पर, पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि कमल दास बनर्जी, उप निरिक्षक भवानी सिंह, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर.माखन साहू, मुद्रिका दुबे, डीकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *