थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार साइबर टीम/थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के दिशा निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में *DSP श्री प्रदीप कुमार सोरी* के कुशल मार्ग दर्शन में थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले आरोपियों के विरुद्ध सायबर टीम/थाना अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 6 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।

आरोपी का नाम

01. संजीव कुमार साहू उम्र 40 वर्ष साकिन कोसा थाना मुलमुला
2. बालचंद साहू उम्र 59 वर्ष साकिन कोसा थाना मुलमुला
3. रविचंद्र निराला उम्र 48 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला
4. टीकम टंडन उम्र 44 वर्ष वर्ष साकिन ख़िसोरा थाना अकलतरा
5. अजय रात्ररे उम्र 30 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला
6. मकबूल खान उम्र 35 वर्ष साकिन अकलतरा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा एवं सायबर सेल से asi विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, आनंद किशोर, अर्जुन यादव, हजारी लाल मेरसा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *