खोखरा पंचायत चुनाव में श्रीमती दुर्गा अजय राठौर की शानदार जीत…

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लॉक के सबसे बड़े पंचायतों में से एक ग्राम पंचायत खोखरा में हुए प्रतिष्ठापूर्ण सरपंच चुनाव में श्रीमती दुर्गा अजय राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती गायत्री सूरज को 218 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस चुनाव में 82% से अधिक मतदान हुआ, जिसमें कुल 1506 मत प्राप्त कर दुर्गा राठौर विजयी रहीं।

प्रतिद्वंदी श्रीमती गायत्री सूरज को 1288 मत, तीसरे स्थान पर रही श्रीमती रामकुमारी रमेश को 1043 मत, और चौथे स्थान पर रहीं श्रीमती निर्मला राधे थवाईत को 810 मत प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *