जांजगीर चाम्पा : जांजगीर नगर पालिका चुनाव मे पार्षद पद के लिए माहौल बन चूका है l सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस चुके है l इसी बिच वार्ड नंबर 18 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिनेश राठौर के पक्ष में समर्थन बढ़ते दिखाई दें रहा है l वार्ड 18 में उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वार्डवासियो का कहना है कि हमारे वार्ड मे विकास के लिए ईमानदार सबकी लोकप्रियता दमदार पार्षद के रूप मे दिनेश राठौर ही दिखाई दें रहे हैl दिनेश राठौर ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा कि वार्ड के विकास मे शामिल हर योजना को धरातल पर उतारने का काम तेजी से किया जाएगा उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याओं का समाधान और विकास करने का वादा भी किया। वार्ड मे उसके लोकप्रियता चर्चा का विषय बन चुका है। स्थानीय युवा मतदाताओं का कहना है कि दिनेश राठौर के पार्षद बनने पर वार्ड मे विकास होगा साथ ही उनके नेतृत्व में वार्ड को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोकप्रियता कों देखते हुए उनके प्रतिद्वंद्वियों की चिंता बढ़ गई है। क्युकी प्रतिद्वंद्वियों द्वारा जनता का रुझान उनके पक्ष में साफ तौर पर देखा जा रहा है।