थाना बलौदा क्षेत्र में स्कार्पियों वाहन से 120 लीटर डीजल किया गया है बरामद थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा:पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद स्कार्पियों वाहन में डीजल लेकर ग्राम बगडबरी तरफ जा रहा है, मुखबिर सूचना अनुसार ग्राम कुरमा कच्ची रास्ते से बगडबरी जाने की रास्ता में बलौदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया जहां स्कार्पियों वाहन के चालक द्वारा पुलिस गाडी को आते देखकर खमदाई पहाड के पास स्कार्पियों वाहन को छोडकर भाग गया जिसका आसपास पता तलाश किया गया किन्तु कोई पता नहीं चला। बलौदा पुलिस टीम द्वारा मौके से स्कार्पियों वाहन क्रमांक सीजी 11 बीके 9196 को लावारिस स्थिति पीछे में 04 नग नीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 120 लीटर डीजल किमती करीब 11400 रू/ एवं स्कार्पियों वाहन किमती लगभग 6,00,000/ रू को बरामद किया गया है। प्रकरण में वाहन मालिक की पता कर पृथक से वैधानिक कार्यवाही की जाती हैं।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर0 हेमंत साहु, श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *