थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस एवम सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही..

जांजगीर चाम्पा :श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में थाना पामगढ पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त रूप से जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर दिनांक 17/09/2024 को ग्राम मेउ मे बस स्टेंड के पास डबरी के निचे कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर *आरोपीयान*

01.आकाश यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पामगढ़ 02. धन्नू यादव उम्र 35 वर्ष साकिन मेउ थाना पामगढ़ 03. गोविंदा साहू उम्र 26 वर्ष साकिन मेउ थाना पामगढ़ 04. रवि उर्फ छोटू श्रीवास उम्र 22 वर्ष साकिन संजय नगर अकलतरा 05. देवचरण टण्डन उम्र 42 वर्ष साकिन चेंउडीह थाना पामगढ़ 06. पवन खरे उम्र 38 वर्ष साकिन रोझनडीह थाना पामगढ़ 07. कुलदीप सिंह भारद्वाज उम्र 25 वर्ष साकिन आज़ाद चौक अकलतरा 08. महेश्वर शुक्ला उम्र 42 वर्ष साकिन कोटमी सोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को जुआ खेलते पकडा जिसके कब्जे से जुमला 10430/- रूपये 52 पत्ती तास बोरी फट्टी को बरामद किया जाकर आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ म.प्रधान आर बलमती यादव आर. रोहित साहू, मुकेश कमलेश, सीताराम सूर्यवंशी सैनिक चन्द्रशेखर प्रधान थाना पामगढ एवं सायबर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *