थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस/सायबर टीम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही..

जांजगीर चाम्पा :श्री विवेक शुक्ला (भा. पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन* में जिले में जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जयसवाल* के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा/सायबर टीम जांजगीर को दिनांक 06.06.24 को मुखबीर सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर पाया गया कि आरोपी *01.* विष्णु प्रसाद लोधी मोपका थाना सरकंडा, *02* कृष्णा यादव साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर *03.* विजय ध्रुव साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर, *04.* अरुण कुमार कश्यप निवासी पोडीदल्हा थाना अकलतरा, *05* दिलीप चन्द्राकर साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर, *06.* अरविन्द्र यादव साकिन कापन मुडपार चौकी नैला *07.* अजय राठौर साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी 35,600/रू, 06 नग मोबाइल कीमती 52,000/रु, 06 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000/रु बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 272 /2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में DSP अनिल कुर्रे, प्रशि.DSP संगम राम, सायबर सेल प्रभारी उप निरी.पारस पटेल, निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल से प्र.आर.मनोज तिग्गा, प्र.आर.राकेश राठौर, विवेक सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, सिदार सिंह पैकरा, चिरंजवी कमलेश अर्जुन यादव, विनोद राठौर, विवेक ठाकुर एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *