अवैध पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपीयो को किया गिरफ्तार साइबर सेल जांजगीर तथा थाना अकलतरा की कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा : श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी/अजाक उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में अवैध गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा दिनांक 30/12/2024 को अकलतरा क्षेत्रांतर्ग ग्राम तरौद केशर रोड मोड के पास अवैध गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध करवाई किया गया जिसमें खिलावन साहू पिता स्व विश्राम साहू उम्र 50 साल साकिन तरौद वार्ड नं 20 थाना अकलतरा एंव राजेश कुमार दुबे पिता संतोष कुमार दुबे उम्र 48 वर्ष साकिन नरियरा वार्ड क्रं 12 बजरंग मोहल्ला को एक सफेद रंग के थैला रखा मिला जिसे थैले के सामान को पूछने पर गांजा होना बातया जिसे खोलकर गवाहो को दिखाया गया जो अपने अनुभव से मादक पदार्थ गांजा होना बताए तथा एक नग VIVO कंपनी का टच स्क्रीन वाला एक नग मोबाईल जिसमे भुरे रंग का प्लास्टिक का कव्हर लगा जुमला कीमती 12,000 रूपये एवं राजेश कुमार दुबे की तलाशी लेने पर नगदी रकम 5280 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपीयो के विरुद्ध विधिवत धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर दिनांक 30.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक पारस पटेल साइबर प्रभारी, asi विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा ,आर रोहित कहरा, प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, शहबाज खान साइबर सेल, थाना अकलतरा से सउनि दाउलाल बरेठ तथा थाना अकलतरा स्टाफ का योगदान सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *