fearlessnewsupdate
युगल राठौर

C295 विमान अपनी बहुमुखी क्षमता के साथ कठिन से कठिन स्थानों तक आसानी से पहुँचने में सक्षम है। चाहे सैनिकों का परिवहन हो या चिकित्सा आपातकाल, यह हर मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज गुजरात के वड़ोदरा में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने वाले हैं. इस कॉम्प्लेक्स में भारतीय मिलिट्री के लिए C-295 विमान बनेगा. इसमें एयरबस और टाटा एंडवांस सिस्टम्स लिमिटेड की भागीदारी है।
गुजरात के वड़ोदरा में पीएम नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज TATA Aircraft Complex का उद्घाटन कर रहे हैं. इस कॉम्प्लेक्स में C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनेंगे. स्पेन और भारत के बीच 56 विमान बनाने का समझौता हुआ है. पहले 16 विमान स्पेन में बनेंगे. बाकी के 40 को टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) बनाएगी. देश में पहली बार एक निजी कंपनी मिलिट्री के लिए प्लेन बनाएगी।
यह कॉम्प्लेक्स देश का पहला निजी फाइलन असेंबली लाइन है. जो मिलिट्री एयरक्राफ्ट बनाएगा. भारतीय वायुसेना के लिए ट्रांसपोर्ट विमान बेहद जरूरी हैं. ताकि सैनिकों, हथियारों, ईंधन और हार्डवेयर को एक जगह से दूसरी जगह पहुचा सकें. इसमें C295 कम वजन के ट्रांसपोर्टेशन में मदद करेगा।