सुकमा : जिला सुकमा में श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), श्री कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, श्री सुनीत कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, श्री अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के निर्देशन तथा श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शूरुआत एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से मिलने वाली सुरक्षा, सुविधा व विकास से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन, खोखली विचारधारा, नक्सलियों द्वारा किए जाने वाले शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा किए जाने वाले भेदभाव एवं स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली निर्मम हिंसा से त्रस्त होकर प्रतिबंधित माओवादी नक्सल संगठन में सक्रिय 01 महिला नक्सली मड़कम हिड़में पिता गंगा (सिंघनमड़गू आरपीसी केएएमएस अध्यक्षा, पदानुरूप घोषित ईनामी 01 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी सिंघनमड़गू थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा दिनांक 01.05.2024 को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में श्री मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। मड़कम हिड़में को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में विशेष आसूचना शाखा सुकमा का विशेष प्रयास रहा है।
आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगें।