छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे इंटरसेप्टर वाहन…

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय से 15 नवीन इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी.

इस दौरान श्री साय ने वाहनों की उपयोगिता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। विशेषज्ञों ने बताया कि ये इंटरसेप्टर वाहन स्पीड रडारगन, ब्रेथ एनालाइजर, सर्विलांस कैमरा से लैस हैं। जिससे गाड़ियों के ग्लास की पारदर्शिता और ध्वनि की तीव्रता की भी जाँच हो सकेगी।

वाहनों की मदद से ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई।

मुख्यमंत्री जी ने इस दौरान प्रदेश्वासियों से यातायात नियमों के पालन की भी अपील की ।इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक श्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *