BREAKING: अकलतरा में शराब का काला साम्राज्य ध्वस्त, पुलिस ने तोड़ा 4 दरवाजों वाला सीक्रेट बंकर..

*अकलतरा, जांजगीर-चांपा।* गांधी जयंती के शुष्क दिवस पर शराब बेचने वाले माफिया के खिलाफ अकलतरा पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड-13 के किराना दुकान संचालक *प्रकाश भारद्वाज (42 वर्ष)* ने अपने घर के अंदर 4 लोहे के दरवाजों के पीछे एक सीक्रेट बंकर बना रखा है, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी-देसी शराब छुपा कर शुष्क दिवस पर बेची जा रही है।

सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ. यूलेण्डन यार्क और एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जय साहू की टीम ने घेराबंदी कर मकान पर रेड मारी और लोहे के दरवाजों को तोड़कर तलाशी ली।

अंदर से पुलिस को होश उड़ाने वाला जखीरा मिला –
*235 नग यूनिक प्लेन, 46 नग सुपर 36 मसाला, 206 नग गोवा व्हिस्की, 31 नग रॉयल चैलेंज और 16 नग सिम्बा बीयर कुल 334 नग यानि 104 लीटर शराब।*

पुलिस ने 56,560 रु की शराब, 28,615 रु नगद बिक्री रकम और 10,000 रु का फ्रिज समेत कुल *95,175 रु* का माल जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 593/26 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *