जांजगीर SP का बड़ा एक्शन – विवेचना में लापरवाही पर ASI लाइन अटैच, विभागीय जांच के आदेश..

जांजगीर-चांपा, 21 सितंबर 2026। विवेचना में बड़ी लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने सख्त कार्रवाई की है। थाना नवागढ़ के सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण आदित्य को तत्काल रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है।

 

मामला अपराध क्रमांक 196/2026 धारा 281, 125(1) BNS का है। जांच में पाया गया कि नामजद आरोपी चंद्रशेखर यादव उर्फ मंझला निवासी ग्राम गंगाजल के स्थान पर उसके भाई चंद्र कुमार यादव को आरोपी बनाकर जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया था।

 

प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर SP ने यह कार्रवाई की है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। SP ने संदेश दिया है कि विवेचना में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *