एसपी विजय पाण्डेय का बड़ा एक्शन: चांपा TI लाइन अटैच, कमलेश शेण्डे बने नए थाना प्रभारी..

जांजगीर-चांपा।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में चांपा थाना प्रभारी को लाइन अटैच करते हुए दो थानों के प्रभारियों सहित 4 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक अशोक वैष्णव जो चांपा थाने में पदस्थ थे, उन्हें रक्षित केन्द्र जांजगीर भेजा गया है। उनके साथ चांपा थाने में पदस्थ स.उ.नि. बाबूलाल दिवाकर को भी रक्षित केन्द्र भेजा गया है।

 

वहीं सारागांव थाना प्रभारी रहे निरीक्षक कमलेश शेण्डे को चांपा थाने की नई कमान सौंपी गई है, जबकि यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद कश्यप को सारागांव का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *