बिग ब्रेकिंग: जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक भास्कर शर्मा बने अकलतरा थाना प्रभारी के साथ सायबर सेल प्रभारी..

जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2026। जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से 4 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के अस्थाई तबादले आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक भास्कर शर्मा को थाना प्रभारी अकलतरा के साथ-साथ सायबर सेल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं चौकी नैला में पदस्थ उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान को थाना अकलतरा में नवीन पदस्थापना दी गई है।

इसके अलावा रक्षित केन्द्र जांजगीर में पदस्थ प्रधान आरक्षक 339 विष्णु प्रसाद कश्यप को पुसके करही थाना बिर्रा भेजा गया है। वहीं चौकी पंतोरा में पदस्थ आरक्षक 359 चिरंजीव कुमार कमलेश को सायबर थाना में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि नवपदस्थ अधिकारी तत्काल अपना कार्यभार ग्रहण कर लें। इस फेरबदल को जिले में सायबर अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *