शिवरीनारायण की 9 साल की रिद्धांशी बनीं अबेकस चैंपियन, 10 मिनट में सॉल्व किए 200 सवाल..

*शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा* – अबेकस ने शिवरीनारायण राहौद की 9 वर्षीय रिद्धांशी साहू को मैथ्स का चैंपियन बना दिया है। कक्षा 3 में पढ़ने वाली रिद्धांशी ने रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित स्टेट लेवल अबेकस प्रतियोगिता में विजुअल कैटेगरी में चैंपियन और लिस्निंग कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता।

सबसे खास बात – रिद्धांशी ने सिर्फ 10 मिनट में मैथ्स के 200 सवाल चुटकी में हल कर दिए। वह अपने से बड़ी कक्षाओं के बच्चों को भी टक्कर दे रही हैं।

रिद्धांशी के पिता विश्वा साहू और माता रिंकी साहू बताती हैं कि ऑनलाइन अबेकस क्लास ज्वाइन करने से पहले रिद्धांशी मैथ्स में औसत छात्रा थी। जांजगीर की ट्रेनर रेणुका शर्मा मैम के पास क्लास शुरू करने के बाद अब मैथ्स उसके लिए बाएं हाथ का खेल बन गया है। जहां बड़े लोग कैलकुलेटर के बिना हिसाब लगाने में घबराते हैं, वहीं रिद्धांशी बिना रुके स्पीड से सवाल सॉल्व करती है।

ट्रेनर रेणुका शर्मा का कहना है कि अबेकस क्लास 6 से 13 साल के बच्चों के लिए है। हफ्ते में दो दिन, एक घंटे की ऑनलाइन क्लास में बच्चों को 9 स्टेप में अलग तरीके से पढ़ाया जाता है। इससे मैथ्स का डर खत्म होता है और लिखने, सुनकर समझने की स्पीड दोगुनी हो जाती है। फ्लैश कार्ड एक्टिविटी और ब्रेन डेवलपमेंट एक्सरसाइज से बच्चे ज्यादा स्मार्ट और तेज बनते हैं।

रिद्धांशी की इस उपलब्धि से पूरा शिवरीनारायण गर्व महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *