विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला भाजपा का पौधरोपण, ‘प्रकृति-प्रगति’ में संतुलन का संकल्प..

*जांजगीर चाम्पा 05 जून 2026* – विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला भारतीय जनता पार्टी ने इंदिरा उद्यान विश्राम गृह, अकलतरा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, कमला देवी पाटले, चुन्नीलाल साहू, विधानसभा प्रभारी प्रशांत शर्मा सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि प्रकृति और प्रगति में संतुलन ही सतत विकास का आधार है। विकास जरूरी है, लेकिन आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को हरा-भरा रखना हमारी जिम्मेदारी है। नारायण चंदेल ने जिलेवासियों से अपील की कि पर्यावरण दिवस पर एक पौधा लगाएं और उसके बड़ा होने तक उसकी देखभाल का संकल्प लें।

कार्यक्रम में जिला भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और स्वच्छ-सुंदर पर्यावरण बनाने का सामूहिक संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *