एसपी कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

*जांजगीर-चांपा, 02 जून 2026* – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा कर ड्यूटी स्टाफ से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले युवक कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पंकज कुमार चौबे 34 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़ 01 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने अजाक-जवाक शाखा में आवेदन की पावती तुरंत देने का दबाव बनाया। महिला स्टाफ द्वारा आवेदन पढ़ने के बाद पावती देने की बात कहने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उसने स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 405/2026 धारा 221, 121(1), 132, 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *