जशपुर : आज अपने गृह ग्राम बगिया में किसान की भूमिका में नजर आए प्रदेश के माटीपुत्र मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ।

कृषि हमारे प्रदेश की बुनियाद है।
उन्होंने मानसून की आहट पर धान की बोनी कर परंपरा का निर्वहन किया।
इस दौरान श्री साय ने पारंपरिक परिधान पहनकर अच्छी उपज की कामना हेतु बीजों की पूजा कर खेतों में बीज बोये व अधिकारियों को अन्नदाताओं की आवश्यकता अनुरूप खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।